HOT!Subscribe To Get Latest VideoClick Here

Ticker

6/recent/ticker-posts

अपनी मातृभूमि पर हिंदी कविता | गाँव की जिंदगी पर हिंदी कविता




गाँव रतौली पोस्ट बेंगरा
थाना साहरघाट है,
दिल्ली में पानी की किल्लत
गाँव में अपना ठाठ है। 

संगमरमर का महल बनाये
दिल्ली के सारे जाट है,
किन्तु इससे भी अच्छा
झोपड़ी की अपना टाट हैं। 

गद्दों से बैड सुसज्जित 
महल बड़ा विराट है
ताज, हयात, अशोका के बेड
किन्तु इससे कही अच्छा 
गाँव का पेड़ो के निचे खाट है। 

मधुबनी जिला है अपना
विश्व प्रसिद्ध सौराठ है,
मिथिला पेंटिंग बहुत प्रसिद्ध है
राजा का महल विराट है। 

वाचकन्वी गार्गी ने ध्वस्त किया घमंड को
उसकी वीरता का न काट है
निरूत्तर रह गए ब्राह्मण 
स्त्री का ज्ञान विराट है। 

कपिलेश्वर, उच्चैठ, जनकपुर
पास में साहरघाट है,
सीता है बेटी जहाँ की
जमाई अवध का सम्राट है। 

दही, चूड़ा और पान मखाने
गावँ में लगता हाट है,
NH-1 से कम नहीं
खेतो के बीच बाट है। 

मैथिली भाषा बहुत मधुर है
सुनते चमकता ललाट है
विद्यापति का क्या कहना 
कवियों का सम्राट है। 

गावँ की बाट जब भी करुँ तो
जाने का लगता उचाट है। 

Post a Comment

0 Comments

close