HOT!Subscribe To Get Latest VideoClick Here

Ticker

6/recent/ticker-posts

असली वीर पर कविता | Real Heroes par kavita in Hindi | देशभक्ति कविता | Deshbhakti Kavita | Patriotic Poem in Hindi




जो सिमा पर लड़ता है
उसी से दुश्मन डरता है,
अक्षय, शाहरुख़ और सलमान
झूठी एक्टिंग करता हैं। 

पर्दे पर देश भक्ति करते 
सच बोलने से डरता है,
गुटखा, सिगरेट और तम्बाकू
नाच-नाच कर बेचता हैं। 

देश के नौनिहालों को देखो
फिल्मी हीरो पर मरता है,
इनके पदचिन्हो पर चलके 
स्वप्न लोक में जीता हैं। 

रात को तकिये के निचे
इनकी फोटो रखता है,
लड़की शाहरुख़ पर मरती
लड़का दीपिका-दीपिका रटता हैं। 

जिसने देश को मान दिया
जिनो को स्वाभिमान दिया,
भगत सिंह है असली हीरो
जिन्होंने देश की खातिर जान दिया।। 

Post a Comment

0 Comments

close