HOT!Subscribe To Get Latest VideoClick Here

Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत माँ के बच्चे || Bharat maa ke bachche ||




हम भारत माँ के बच्चे हैं

बस आगे बढ़ते जाएंगे

आए सौ तूफान सामने 

रोक न हमको पाएंगे।


हमें न समझो नन्हे-मुन्ने 

हम साहस के पुतले हैं 

दिल के है मजबूत बड़े हम

तन के लगते दुबले हैं। 


जो हमसे टक्कर लेगा हम 

उसको सबक सिखाएंगे हमें 

न समझो छोटे, हम हैं 

काम बड़े करने वाले।


बड़ी-बड़ी बाधाओं से भी 

तनिक न है डरने वाले 

चट्टानों को तोड़-फोड़कर

राहें नई बनाएंगे। 


हमें न समझो यूँ ही, हम है

भारत माता की आशा। 

सब कुछ न्योछावर कर 

माँ की पूर्ण करेंगे अभिलाषा


गिरे आज है जो समाज में 

ऊपर उन्हें उठाएंगे 

हम भारत के बच्चे हैं 

बस आगे बढ़ते जाएंगे।

Post a Comment

1 Comments

close