नवरात्रि त्यौहार भारत में हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है नवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है यह त्यौहार साल में दो बार मनाते हैं। यह नौ दिनों का त्यौहार होता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों तक लोग उपवास करते हैं। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करके उन्हें भोजन में हलवा पूरी का प्रसाद खिलाया जाता है। नौवें दिन रामनवी मनाई जाती है। लोग नवरात्रि में नौ रातों को गरबा और डांडिया खेलते और रोज आरती करते हैं। नवरात्रों के समय लोग दूर-दूर से अपनी कुलदेवी के दर्शन करने आते है। जगह-जगह पर मेले लगे होते हैं और भजन कीर्तन हो रहा होता हैं। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि का त्यौहार सभी लोग बहुत खुशी और उत्साह से मनाते हैं और पूरा वातावरण मंगलमय होता है।
0 Comments